नई दिल्ली में हुआ ह्यूमन राइट समिट 2025:बाल विवाह के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. भारती का हुआ सम्मान

जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती को नई दिल्ली में आयोजित 15वीं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स समिट एंड अवॉर्ड्स-2025 में इंटरनेशनल विमेन ऑफ करेज अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें बाल विवाह निरस्त और रोकथाम के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मानवाधिकार, स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय परिषद (AICHLS) के तत्वावधान में हुआ। भारत इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हुए इस समारोह में विश्वभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट शख्सियतों को सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. कृति ने देश में पहला बाल विवाह निरस्त कर इतिहास रचा था। उनकी मुहिम ने हज़ारों बालिकाओं को नई ज़िंदगी दी है। अब तक वे 52 बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं और 2200 से अधिक बाल विवाह रुकवा चुकी हैं। उनके कार्यों को 9 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने भी अपने पाठ्यक्रम में उनकी मुहिम को शामिल किया है। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील व परिषद के चेयरमैन एंथनी राजू, लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह, मेजर जनरल डॉ. राजन कोचर, आईएएस डॉ. एन. सी. वाधवा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उदयपुर राजघराने के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ग्लोबल कल्चरल हेरिटेज फ़िलॉन्थ्रॉपी अवॉर्ड, डॉ. मीनू वालिया व अमेरिका की डॉ. लामिया को भी अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *