बुरहानपुर में वन विभाग ने बोरसल बीट में अतिक्रमण हटाया:अवैध टपरियां तोड़ीं, सागौन लकड़ी जब्त; चार रेंज की टीम कार्रवाई में शामिल

बुरहानपुर की नेपानगर क्षेत्र में वन विभाग ने बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को बोरसल बीट के कम्पार्टमेंट नंबर 192 में अवैध रूप से बनाई गई कई टपरियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई आईएफएस और नेपानगर के प्रभारी रेंजर अजय गुप्ता के नेतृत्व में की गई। गश्ती के दौरान टीम ने पाया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल से सागौन की लकड़ियों का उपयोग कर झोपड़ियां बनाई गई थीं। इन लकड़ियों को जब्त कर वन विभाग के रेंज कार्यालय पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में नेपानगर, नावरा, असीर और धूलकोट सहित चार रेंज का वन अमला शामिल था। परिक्षेत्र सहायक जीएल वास्कले, दिनेश रावत, संजय त्रिपाठी, मोहन सस्त्य, फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र त्यागी, धर्मवीरसिंह लोधी, रघुरज सोलंकी, ललित अन्ना और संगीता वास्कले सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *