वाहन की टक्कर में ढाबा कर्मचारी की मौत:नेशनल हाईवे पर देर रात दुर्घटना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

मंडला जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ढाबा कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर स्थित प्रथम ढाबा के पास हुई। शनिवार सुबह सड़क पर शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान पुरवा निवासी सुनील परते के रूप में हुई है। वह प्रथम ढाबा में भोजन बनाने का काम करता था। स्थानीय लोगों से शनिवार सुबह सूचना मिलने पर हिरदेनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *