जैसलमेर से लगते भारत-पाक बॉर्डर के कई गांवों में गुरुवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि 220 केवी जीएसएस रामगढ़ पर 132/33 केवी मैन बसबार के आवश्यक मरम्मत का काम होने के कारण 132 केवी जीएसएस रामगढ़ से निकलने वाले 33 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता ग्रामीण गोविंदराम ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कि सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी बसबार पर त्रैमासिक मरम्मत कार्य के करने के कारण सभी 33 केवी के फीडर बंद रहेंगे। जिससे 33/11 केवी जीएसएस रामगढ़, आरजीटीपीपी, आरएसएमएमएल, सोनू, गमनेवाला, कुछड़ी व खुईयाला से जुड़े सभी गांवों एवं जलदाय विभाग के पम्प हाउस तथा कृषि नलकूपों पर 2 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


