झुंझुनूं की सुलताना पुलिस ने कपडे़ की दुकान में आग लगाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि इस मामले में खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के लखजी की ढाणी जसरापुर निवासी गोलू ऊर्फ चन्द्रपाल उर्फ चन्द्रलाल(21) पुत्र सुरेश सिंह को पकड़ा है। आरोपी ने अपने कुछ दोस्तां के साथ मिलकर 17 नंवबर 2024 को सुलताना कस्बे में स्थित कपडे़ की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा थी। इस संबंध में जसरापुर निवासी करणसिंह ने सुलताना थाना में मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मनोज ऊर्फ सिन्टी पुत्र राजू सिंह जाति राजपूत निवासी लखजी की ढ़ाणी को गिरफ्तार कर चुके है। लेकिन मुख्य आरोपी गोलू उर्फ चंद्रपाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी जयपुर और गुरुग्राम में फरारी काट रहा था। उसके बाद खर्चे के रुपये खत्म होने पर हिसार(हरियाणा) में ट्रकों पर रहकर मजदूरी करने लग गया था। मंगलवार देर रात को सूचना मिली की आरोपी अपने घर पर आया। जिसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


