सवाई माधोपुर में मौसम हुआ साफ:धुंध और कोहरे से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट

सवाई माधोपुर शहर गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां इस दौरान धुंध और कोहरा छट हुआ दिखा। जिससे लोगों को धुंध और कोहरे से निजात मिली।बुधवार को यहां सुबह सुबह हल्की धुंध और कोहरा देखा गया। बुधवार को यहां पूरे दिन अच्छी धूप भी खिली। इस दौरान लोग धूप सेंकते दिखे। इसी के साथ ही यहां शीतलहर का दौर भी जारी रहा‌।यहां ठंडी हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मावठ के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में दस जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे राजस्थान के भरतपुर संभाग सहित कई संभागों के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद सवाई माधोपुर में फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *