कालूराम बने सरगरा समाज के 52 पट्टी अध्यक्ष:बोले– सब मिल कर करेंगे समाज का उत्थान

पाली सरगरा समाज राजाबलि पिचियाक धाम में महंत अर्जुनदास के नेतृत्व मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें सरगरा समाज ने कालूराम चौहान हेमावास को 52 पट्टी नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया। इस मौके अध्यक्ष कालूराम हेमावास ने कहा कि शिक्षित व संगठित समाज ही प्रगति व उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है। संगठन में ही शक्ति है, साथ ही समाजबंधु एकजुट होकर समाजोत्थान के लिए आगे आवे। उन्होंने कहा कि समाज में राजनैतिक, शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों में सभी को साथ लेकर चलेंगे ताकि समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग किया जा सकेगा। इस अवसर पर बिन्जाराम डेंडा,हुकमाराम,मोहनलाल सोनाई मांझी,बगदाराम,हुकमाराम रामासिया, मांगीलाल रामासिया, मुलाराम साकदडा, कुकाराम सोनाई मांझी, चम्पालाल ,विजाराम , बाबूलाल, मोहनलाल, भंवरलाल मंडली, मदनलाल मंडली, रमेश गिरादडा, प्रकाश पार्षद , मंशाराम सोलंकी , माणकलाल ,मदनलाल,भंवरलाल, शंकर लाल, भंवरलाल कोनलाव, मांगीलाल मंडिया, एडवोकेट भागीरथ, रमेश माताजी गुडा, कालूराम रामासिया, रुपाराम, सम्पतनाथ, शंकर गिरादडा, शेषाराम मंडली, दिनेश अलावास, किशनाराम थरासनी, तुलासाराम खैरवा , हिरालाल खैरवा सुजाराम पिचीयाक, भेराराम बाला, राणाराम बाला , शंकर बाला, सुरेश, पंकज चौहान आउवा , सूरज राठौड़ पाली सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *