दूसरे दिन भी मौसम साफ, धूप निकली:दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस बढ़ने से सर्दी से राहत

अलवर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार सुबह भी अच्छे से धूप निकली। दिन भर धूप रहने से तापमान कई डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जिसके कारण दिन के समय सर्दी का असर कम हो गया। हालांकि रात को अभी कड़ाके की सर्दी है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास है। आगामी दिनों में पारा जमने के आसार हैं। उसके बाद तापमान और नीचे जा सकता है। वैसे दिन में अभी शीतलहर की कंपकंपी है। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने के पूरे आसार हैं। फसलों पर है पूरी रौनक अलवर जिले में फसलों पर अभी पूरी रौनक है। सर्दी के कारण ग्रोथ अच्छी है। अब दिन मे ंधूप निकलना भी फसल के लिए फायदेमंद हैं। उसी तरह कड़ाके की सर्दी की जरूरत भी है। पारा जमाव बिंदू पर जाता है तो फसलों को नुकसान होने का डर है। अलवर जिले में बुधवार की तरह गुरुवार को भी सुबह-सुबह अच्छी धूप निकल आई। जिसके कारण लोग पार्कों में निकले है। घरों की छतों पर नजर आए हैं। कोहरा बिन्कुल नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को आसानी हुई है। पिछले दिनों लगातार घना कोहरा पड़ा है। दिन में शीतलहर की कंपकंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *