केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- बिना खाना खिलाएं मजदूरी करवाई:अब पैदल चला रहे हो; बाड़मेर में विधायक मेघवाल से मजाक में कहा- हद करते हो

केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत शनिवार को बाड़मेर पहुंचे। वे जिला मुख्यालय पर महावीर टाउन पहुंचे और वहां से कलेक्ट्रेट के लिए पैदल ही रवाना हो गए। इस दौरान शेखावत ने आगे चल रहे चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल को बुलाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- एक तो आपने रोटी (खाना) नहीं खिलाई और पैदल और चला रहे हो। हद हो गई है। बिना खाना खिलाए पैदल चला रहे है। इसी बीच जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा- भाईसाहब ने कहा है बाजरी के पकोड़े खिलाएंगे। मंत्री ने कहा कि सुबह से बिना भोजन के मजदूरी करवा रहे हो, और पैदल और चला रहे है। भाई साहब पैदल चलो। दरअसल, शेखावत शाम को करीब 5 बजे बाखासर से बाड़मेर जिला मुख्यालय महावीर टाउन पहुंचे। वहां पर सरकार के दो साल के प्रोग्राम में शामिल हुए। करीब 6 बजे टाउन हाल से कलेक्ट्रेट के लिए पैदल ही रवाना हो गए। इस दौरान शेखावत और आदूराम मेघवाल के अलावा बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, शिव भाजपा प्रत्याशी स्वरूपसिंह खारा, बाड़मेर भाजपा प्रत्याशी दीपक कड़वासरा समेत बीजेपी के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। कलेक्ट्रेट में मंत्री ने दो साल के कार्यकाल पर मीडिया से बातचीत की। वहीं केंद्र व राजस्थान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विकास रथ से देंगे विकास कार्यों की जानकारी
राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ टाउन हाल से रवाना किए गए। इन विकास रथों पर लगी एलईडी पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पिछले 2 साल में राज्य व जिले में हुए विकास कार्यों, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी आमजन को दी जा रही है। जिला परिवहन विभाग ने बांटे हेलमेट
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जाने वाले विकास रथों को रवाना किया। इस मौके पर कलेक्टर टीना डाबी के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से हैलमेट वितरित किए गए। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अप्रैल में रिफाइनरी में प्रोडक्शन स्टेज पर शेखावत ने टाउन हाल में मीडिया से बातचीत की। रिफाइनरी शुरू होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- पहले अशोक गहलोत इस बात का जवाब दें कि पांच साल सत्ता में थे तब उन्होंने फैसलों में देरी की थी। इसके कारण रिफाइनरी का काम लटका है। मैं आपको विश्वास के साथ कहता हूं कि अप्रैल तक रिफाइनरी प्रोडक्शन के स्टेज पर आ जाएगी। एंटी इनकंबेंसी के सवाल पर कहा- नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद एंटी इनकंबेंसी प्रो इनकंबेंसी में बदल जाती है। जब हरियाणा में चुनाव हो रहे थे, तब भी एंटी इनकंबेंसी की बात करते थे। प्रो इनकंबेंसी हुई पहले से ज्यादा सीटें मिली। जब अभी हम बिहार चुनाव लड़ रहे थे, तब भी कह रहे थे कि सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में प्रो इनकंबेंसी हुई मजबूत, बहुमत बिहार की जनता दे दिया। अभी बार राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा है, हम इस परंपरा को तोड़कर रहेंगे। यह खबर भी पढ़िए: शेखावत बोले- राजस्थान में परंपरा तोड़ेंगे दोबारा सरकार बनाएंगे:कहा- एंटी इनकंबेंसी को प्रो-इनकंबेंसी में बदलेंगे; बिहार में भी कहा था सूपड़ा साफ होगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *