डीएसए रेलवे जयपुर फाइनल में पहुंचा:लिट्सा कप–बीटीएसएस में हरियाणा की टीम को सेमीफाइनल में हराया

जयपुर के गणपति स्टेडियम में हो रहे ऑल इंडिया मल्टी स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएसए रेलवे जयपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। डीसीए रेलवे जयपुर ने सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। 11 से 14 दिसंबर तक हो रहे टूर्नामेंट का आयोजन जय जननी संस्थान और Come On Do It ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जय जननी संस्थान की संस्थापक अनु गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि, युवाओं में अनुशासन, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को विकसित करना है। कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. डेजी शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी टीम, आयोजकों और दर्शकों के सहयोग के लिए आभार जताया। सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बीटीएसएस खेल विंग के राष्ट्रीय संयोजक राजीव झा भी मौजूद रहे। उन्होंने खेलों के सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय खेल संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *