90 साल की बुजुर्ग जिंदा जली, कंकालनुमा शव मिला:ग्वालियर में बेटे ने कमरे से लपटें उठती देखी; हीटर से आग लगने की आशंका

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 90 वर्षीय बेनी बाई पत्नी श्याम सिंह अपने कमरे में सोकर आराम कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में अचानक आग भड़क गई और वह लपटों में घिर गईं। रात करीब 11 बजे जैसे ही लपटें दिखीं, बेटे ने तुरंत चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने लगे। परिजन ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जब तक दरवाजा टूटा और आग पर काबू पाया, बेनी बाई पूरी तरह जल चुकी थीं। हीटर से आग लगने की आशंका
बुजुर्ग जिस समय हादसे का शिकार हुई है वहां उसके बिस्तर के पास ही ठंड से बचाव के लिए हीटर जल रहा था। जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है तो हीटर का तार व प्लग दोनों बुरी तरह जल चुके थे। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को आशंका है कि वृद्ध महिला हीटर से लगी आग में झुलसी है, क्योंकि हीटर से महिला की रजाई भी जली है। पुलिस घर में रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है कि किस तरह हादसा हुआ है। कंकालनुमा शव उठाने से लोग हिचकिचाए
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव उठाने के लिए पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, लेकिन महिला का शरीर बुरी तरह जला होने के कारण कोई आगे नहीं आया।
आखिरकार रात गश्त पर निकले अफसर, पुलिस बल और मृतका के बेटे ने मिलकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बुजुर्ग के परिवार में बेटा-बहू और पोता
पता लगा कि महिला के दो बेटे हैं बड़ा बेटा संन्यासी हो गया है। जबकि छोटा बेटा डालचंद उसकी पत्नी कस्तूरी और नाती कबीर हैं। बुजुर्ग महिला इन्हीं के साथ रहती थी। बेटे डालचंद ने बताया कि जब आग की लपटें घर से निकलती देखी तो हम मां को बचाने के लिए दौड़े। गेट अंदर से बंद था और दरवाजा आग की वजह से बहुत गर्म हो चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा, तब तक मां जल चुकी थी। पुलिस ने कहा- हादसा कैसे हुआ, कर रहे जांच
सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि “90 वर्षीय महिला की आग में जलकर मौत हुई है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसा कैसे हुआ, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। रोज हीटर के पास सोती थी बुजुर्ग देर रात आग में जिंदा जलकर महिला की मौत के मामले में पता लगा है कि महिला रोज हीटर जलाकर पास ही सोती थी। हादसे के बाद रूम से जला हुआ हीटर और महिला का कंकाल नुमा शव मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *