सर्दी से स्कूलों का सिस्टम बिगड़ गया है। जिन स्कूलों के पास जगह कम है और छात्र अधिक वहां पर 40 मिनिट के पीरियड को छोटा कर दिया गया है। कहीं पर एक दिन में 6 के बदले 3 पीरियड लग रहे हैं। बाकी के 3 पीरियड अगले दिन लिए जा सकें। जिले के अधिकतर सरकारी हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में दो शिफ्टों में कक्षाएं लगती हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षाएं दोपहर में और कक्षा 1 से 8वीं तक की सुबह की पाली में संचालित होती हैं। ऐसे में जिन स्कूलों में दो पाली में स्कूल का संचालन किया जा रहा है, उस कारण कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं के छात्र परेशान हैं। इसका कारण इन स्कूलों में पीरियड की संख्या कम होने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सर्दी के कारण प्रशासन ने 31 जनवरी तक 31 जनवरी तक-मिडिल स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक तय किया है। इससे गजराराजा, पद्मा, जनकगंज, माधवी नगर, आनंद नगर स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों की संख्या घटी, जहां जगह कम वहां क्लास मर्ज
सर्दी के कारण छात्रों की संख्या घटकर 20%रह गई है। खाली कमरों में दूसरे बच्चे एडजस्ट हो रहे हैं। यदि कहीं समस्या आएगी तो उसका निराकरण करेंगे। ।
-अजय कटियार, जिला शिक्षा अधिकारी


