राजसमंद में आज भी बर्फीली हवाओं असर रहा, जिससे गलन महसूस की गई। तेज सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार को तेज गलन व ठिठुरन के बाजारों में आवाजाही कम देखी गई। वही सुबह व शाम के समय भी बाजारों में सन्नाटा देखा गया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ साथ अलावा का सहारा लिया गया। आज भी किसानों को सिंचाई करते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अलाव का सहारा लेकर किसानों ने सर्दी से अपना बचाव किया। सुबह के समय कक्षा 1 से 8 तक बच्चों के स्कूलों में भी सन्नाटा पसरा रहा। शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने मंगलवार को आदेश जारी कर 10 जनवरी तक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया। जिससे छोटे बच्चे शीतलहर की चपेट में न आए। इस दौरान स्कूल स्टाफ की डयूटी यथावत रही।


