खंडवा में 11KV बिजली लाइन से टकराया ट्रक:करंट लगने से मालिक की मौत, 4 महीने बाद होनी थी शादी

खंडवा के मोरटक्का में बुधवार देर शाम एक ट्रक 11केवी बिजली लाइन से टच हो गई। जिससे ट्रक में बैठा मालिक करंट की चपेट में आ गया। उसे सनावद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी अप्रैल में शादी होनी थी। घटना ओंकारेश्वर रोड स्थित होटल बंधन के सामने निर्माणाधीन होटल की हैं। यहां 11 केवी बिजली लाइन काफी नजदीक से गुजर रही है। होटल पर निर्माण कार्य के लिए सीमेंट का ट्रक बुलाया गया था। ट्रक मालिक मृतक रोहित पिता सखाराम वर्मा (22) निवासी ग्राम बडूद भी ट्रक में सवार था। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि रोहित ट्रक से उतरा और ट्रक की बॉडी को हाथ लगाते ही उसे करंट लग गया। करंट से रोहित झटके से दूर जा गिरा। जहां हादसा हुआ है, वहां बिजली लाइन के नीचे होने को लेकर पहले भी कई ट्रक ड्राइवर शिकायत कर चुके थे, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मृतक रोहित की 30 अप्रैल को होने वाली थी शादी मृतक के भाई अजय वर्मा ने बताया कि भाई पहली बार ड्राइवर के साथ ट्रक पर गया था। रोहित की सगाई हो चुकी थी। 30 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक रोहित को सनावद अस्पताल पहुंचा दिया गया था, अस्पताल में युवक की मौत हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। अस्पताल से डायरी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *