राजधानी जयपुर में कई इलाकों में सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस वजह से आम लोगों का सुरक्षित आवागमन मुश्किल हो गया है। कहीं सड़कें पूरी तरह गायब हैं, तो कहीं गहरे गड्ढों में बारिश और सीवरेज का पानी जमा है। इसका सीधा असर दोपहिया वाहन चालकों, कार सवारों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों पर पड़ रहा है। आए दिन फिसलने, गिरने और वाहनों के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों की शिकायतें उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों से की हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। कहीं तो बस गड्ढों में मिट्टी या रोड़ी डालकर अस्थाई मरम्मत कर दी जाती है, जो कुछ ही दिनों में फिर उखड़ जाती है। इन खराब सड़कों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है, जिससे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं को भी समय पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। 12 महीने से सड़क जर्जर
वार्ड नंबर 65, भांकरोटा से राजकुमार ने बताया-उनके इलाके की सड़कों की हालत पिछले करीब 12 महीनों से बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, इससे हादसे का खतरा बना रहता है। काम के बाद सड़क की मरम्मत नहीं
वार्ड नंबर 28, सुभाष चौक से रमाकांत ने शिकायत में बताया कि करीब तीन महीने पहले क्षेत्र में पानी और सीवरेज लाइन का काम कराया गया था। काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा ठीक नहीं किया गया, जिससे सड़क पूरी तरह टूट गई है। सड़क पर गड्ढों और खराब सतह के कारण वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। पट्टा होने के बावजूद सड़क का इंतजार
वार्ड नंबर 60, गणेश नगर के निवासी वेदू ने बताया कि इलाके में जेडीए द्वारा पट्टा जारी किए जाने के बाद भी अब तक सड़क नहीं बनी है। कच्ची सड़क होने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और सीवरेज का पानी गलियों में भर जाता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
वार्ड नंबर 93, सांगानेर से टिंकू शर्मा ने बताया- कई बार सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। आप भी कर सकते हैं पोस्ट
अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 2.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 3.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 4.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं 5.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 6.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 7.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 8.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 9.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं


