रांची | सीयूजे के शिक्षा विभाग और अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग के सहयोग से आयोजित द्वि-साप्ताहिक आईसीएसएसआर-प्रायोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। कार्यक्रम ‘सामाजिक विज्ञान में मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध पद्धतियां’ विषय पर आयोजित की गई थी। पहले सत्र में प्रो. पी. सी. अग्रवाल ने स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के बीच के संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने इस तथ्य पर बल दिया की स्कूली शिक्षा के स्तर को मजबूत किए बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सार्थक सुधार असंभव है। प्रो. नारायण सेठी ने एक अकादमिक विमर्श प्रस्तुत किया। कुलसचिव के कोसला राव ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। मौके पर प्रो. आलोक कुमार गुप्ता, प्रो. बसंतिया सहित अन्य मौजूद थे।


