शीतलहर से कांपा झारखंड, कांके @3.60

भास्कर एक्सपर्ट रांची सहित राज्य के अधिकतर जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं। शनिवार को रांची के कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पूरे राज्य में सबसे कम रहा। गुमला में भी न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। डकरा और खलारी क्षेत्र में घनी धुंध के कारण सुबह के समय ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई, कुछ देर के लिए ट्रेनों को रोकना भी पड़ा। राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। कांके के बाद मैक्लुस्कीगंज 5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण रांची विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली से सुबह 8.35 बजे रांची आने वाला इंडिगो का विमान डायवर्ट होकर भुवनेश्वर चला गया। मौसम में सुधार होने के बाद दोपहर में रांची आया। कोलकाता से सुबह 7.55 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 9.02 बजे, पुणे से सुबह 8.25 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 9.20 बजे, हैदराबाद से सुबह 9 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 9.30 बजे रांची पहुंचा। सुबह 9.35 बजे बेंगलुरू से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 9.56 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। शनिवार को रद्द रहीं उड़ानें : {6E-186/191 : हैदराबाद-रांची–हैदराबाद {6E-5339/6031 : दिल्ली-रांची-दिल्ली डकरा में कोहरे के कारण रूकी ट्रेन कोहरे के कारण कई विमान देरी से आए आज से चढ़ेगा रात का पारा, ठंड से मामूली राहत मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आज से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में करीब 3 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह में कुहासा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान: साफ रहेगा। 20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद ही ठंड दोबारा जोर पकड़ सकती है, फिलहाल इसकी संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *