शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति व बीएलओ ड्यूटी से सिलेबस रिवीजन में बाधा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होनी हैं। परीक्षा में अब केवल 48 दिन शेष हैं। राजधानी रांची के अधिकतर स्कूलों में मैट्रिक का सिलेबस पूरा कर लिया गया है और रिवीजन चल रहा है। इंटरमीडिएट में भी लगभग 90% सिलेबस समाप्त हो चुका है, शेष 10% सिलेबस अगले 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य लेकर जिले के स्कूल कार्य कर रहे हैं। हालांकि, ग्राउंड पर हालात उतने सहज नहीं हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति ने बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले के सबसे अहम दौर को प्रभावित कर दिया है। कई स्कूलों में करीब 40% शिक्षक बीएलओ ड्यूटी में लगे हैं, जिससे रिवीजन, मॉडल टेस्ट और ट्यूटोरियल क्लास प्रभावित हो रही हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने राजधानी के 10 प्रमुख स्कूलों का जायजा लिया। रिपोर्ट में सामने आया कि सिलेबस भले ही पूरा हो चुका हो, लेकिन गहन रिवीजन, डाउट-क्लियरिंग और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चुनावी दायित्वों और प्रतिनियुक्ति के कारण बाधित हैं। पूरा ध्यान छात्रों पर नहीं दे पा रहे शिक्षकों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले का समय निर्णायक होता है। सिलेबस पूरा होना ही काफी नहीं। अच्छे परिणाम के लिए निरंतर रिवीजन, टेस्ट और मार्गदर्शन जरूरी है। बीएलओ ड्यूटी और प्रतिनियुक्ति के कारण हम छात्रों को वह समय नहीं दे पा रहे हैं। रांची जिले में 70 हजार परीक्षार्थी रांची जिले में इस वर्ष मैट्रिक और इंटर में कुल मिला कर 70 हजार से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें मैट्रिक में 37,160 छात्र हैं। इंटर (कला, विज्ञान, वाणिज्य): 36,654 छात्र हैं। फिर भी शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग अन्य कार्यों में उलझा है। हाईस्कूल के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा होगी 3. मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल प्लस टू शिक्षक : 11 (कोई प्रतिनियुक्ति पर नहीं), इंटर सिलेबस : 90% पूरा, हाईस्कूल शिक्षक : 23 (1 प्रतिनियुक्ति पर), बीएलओ ड्यूटी : लगभग 40% शिक्षक 2. गौरीदत्त मंडेलिया हाई स्कूल कुल शिक्षक 10 प्रतिनियुक्ति पर 3 बीएलओ ड्यूटी पर 6 स्थिति : सिलेबस पूरा, रिवीजन की कक्षाएं प्रभावित। 1. एसएस गर्ल्स हाई स्कूल, डोरंडा प्लस टू : 11 शिक्षक,प्रतिनियुक्ति पर 2, हाईस्कूल शिक्षक : 18 (2 प्रतिनियुक्ति पर), बीएलओ ड्यूटी पर : 13 शिक्षक, स्थिति : सिलेबस पूरा, रिवीजन जारी। 3 हाईस्कूलों की स्थिति से समझें समस्या… बोर्ड परीक्षा में 131 शिक्षकों की कोई भूमिका नहीं: रांची जिले के कुल 131 शिक्षक पूर्ण रूप से प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसमें हाई स्कूल के 81 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं प्लस टू हाई स्कूल के 50 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रतिनियुक्त शिक्षकों का बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की तैयारी कराने में किसी प्रकार की भूमिका नहीं है। यदि प्रतिनियुक्ति नहीं रहती, तो कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चल पातीं। यहां भी बूथ लेवल एजेंट के रूप में शिक्षकों की तैनाती का असर टेस्ट प्रैक्टिस और रिवीजन क्लास पर दिख रहा है। शिक्षक बताते हैं कि अतिरिक्त ड्यूटी रहने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षकों के मुताबिक, नियमित रिवीजन शेड्यूल बार-बार टूट रहा है, जिससे छात्रों की तैयारी पर सीधा असर पड़ रहा है। सिलेबस रिवीजन के दौरान छात्रों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार कराया जाता है, जो प्रभावित हो रहा है। यहां के शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई के साथ बीएलओ ड्यूटी का अतिरिक्त बोझ मानसिक तनाव बढ़ा रहा है। परीक्षा नजदीक होने के बावजूद समय का बड़ा हिस्सा प्रशासनिक कार्यों में जा रहा है। जिले में हाईस्कूल के 131 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर बोर्ड परीक्षा में 48 दिन बाकी… जैक मैट्रिक-इंटर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *