अब कोई छूट नहीं, मीटर में बैलेंस जीरो होने पर स्वत: कटेगी बिजली

प्री-पेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली वितरण निगम कोई रहम नहीं करेगा। जिनका नेगेटिव बैलेंस होगा, उनका कनेक्शन स्वत: कट जाएगा। इसके तहत जेबीवीएनएल रांची सर्किल में शनिवार को नेगेटिव बैलेंस वाले 5695 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। रांची सर्किल के सेंट्रल डिवीजन में 1165, कोकर में 1331, डोरंडा में 853, रांची पश्चिमी में 921, रांची पूर्वी में 613 और न्यू कैपिटल में 812 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन आटोमैटिक डिस्कनेक्ट हो गए। शनिवार को कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन उनके स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस रहने के कारण डिस्कनेक्ट हुआ है। जिसके बाद कई उपभोक्ताओं द्वारा बकाये बिजली बिल की पूरी रकम जमा करने पर उनका कनेक्शन स्वत: चालू भी हो गया है। बिल की जानकारी नहीं मिल रही, फोन नंबर अपडेट कराएं जिन लोगों को बिजली बिल की जानकारी नहीं मिल पा रही है, वे बिजली कनेक्शन के साथ अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें। अब उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही बिजली बिल वाट्सएप के माध्यम से भेजा जा रहा है। इसलिए मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। अधिक बिल बकाया तो किस्त में जमा कर सकते हैं रकम रांची एरिया बोर्ड के जीएम मनमोहन कुमार ने बताया कि जिनका बिजली बिल काफी ज्यादा बकाया है और ऐसे उपभोक्ता एक बार में पूरे बकाये का भुगतान करने में असमर्थ हैं तो वे अपने क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर अपने बकाये बिजली बिल की किस्त बनवा कर जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *