जिले में सीजन का पहला कोहरा छाया,शहर में धूप खीली:रात का तापमान 10 डिग्री रहा,मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है

अलवर जिले के ग्रामीण इलाकों में रविवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। अलवर के तुलेड़ा क्षेत्र में विजिबिलिटी मुश्किल से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में इस सीजन का यह पहला कोहरा है। हालांकि शहर सूरज निकलने से धूप भी खील गई है कोहरे के कारण कहीं विजिबिलिटी बेहद कम तो कहीं सामान्य रही, जिससे वाहन चालकों और सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार सुबह फसलों पर ओस जमी हुई नजर आई थी, इसके बाद रविवार सुबह जिले में कोहरा छा गया। हालांकि शनिवार रात करीब 9 बजे से ही हल्का कोहरा शुरू हो गया था। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। कोहरे के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली और रविवार सुबह 8 बजे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ओस और नमी से रबी की फसलों को लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *