घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़:महिला चिल्लाई तो भागा आरोपी,विदेश में रहता है महिला का पति

सीकर में 37 साल की महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला के गांव का ही रहने वाला है। महिला का पति विदेश में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 37 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक उसके घर पर आया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू किया। महिला ने इसका विरोध किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसने जाते वक्त महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार महिला का पति विदेश में रहता है। घटना के वक्त उसके ससुराल के लोग खेत पर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर में घुस गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में युवती ने जहर खाकर किया सुसाइड:रेप करने के बाद आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल, पिता को अंतिम समय में बताई सच्चाई सीकर जिले में 19 साल की युवती ने रेप के बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। आरोपी युवक ने युवती के साथ रेप करने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जटी हुई है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *