कोटा के झालावाड़ रोड स्थित लखवा इलाके में घायल अवस्था में मिला एक दुर्लभ प्रजाति का यूरो एशियन इंडियन ईगल आउल। स्थानीय लोगों ने उसका रेस्क्यू करने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया। रेस्क्यू टीम में एशियन इंडियन ईगल आउल रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया। सफल उपचार कर उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। वेटरनरी डॉक्टर यश शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे एक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में यूरो एशियन इंडियन ईगल आउल को पड़ा देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पहुंचते समय आउल की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। वेटरनरी डॉक्टर यश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह यूरो एशियन इंडियन ईगल आउल है, जिसे अत्यंत दुर्लभ और विशेष माना जाता है। इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल की ICU में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया और लगातार तीन दिनों तक देखभाल की गई। डॉ. शर्मा ने बताया की समय पर उपचार और सतत निगरानी के चलते यूरो एशियन इंडियन ईगल आउल की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। आवश्यक दवाइयों, सर्जिकल उपचार और देखरेख के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया। स्वस्थ होने पर उसे नियमानुसार वन विभाग के डीएफओ को सौंप दिया गया।


