बाड़मेर में अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर लाइट चोरी, 4 किए जब्त:दोषियों के खिलाफ लगाया जुर्माना, रबी की सीजन में डिस्कॉम का स्पेशल अभियान

बाड़मेर में रबी की सीजन के दौरान अवैध ट्रांसफॉर्मर के जरिए बिजली चोरी की गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार को डिस्कॉम की विशेष टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने एक साथ गडरारोड उपखंड में चार स्थानों से अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त किए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सतर्कता जांच की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया- जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष सतर्कता टीम गठित की गई। टीम ने एपीटीपीएस पुलिस के साथ सूचना के आधार पर गडरारोड़ क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। वहां पर लगे अवैध ट्रांसफॉर्मर को जब्त किया। सतर्कता जांच दल ने गांव उगेरी में गोपालसिंह पुत्र नरपतसिंह के ट्यूवबेल की जांच करने पर वहां पर दो अवैध ट्रांसफॉर्मर चलते पाए गए। जिसे जब्त किया गया। इसी तरह टीम ने गांव सांकली में बलवंतसिंह के ट्यूबवेल से एक अवैध ट्रांसफॉर्मर व गांव सादो की बस्ती में रामसिंह के ट्यूबवेल से एक ट्रांसफॉर्मर जब्त किया गया। इन सभी लोगो द्वारा अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली चोरी कर रबी की फसल की सिंचाई की जा रही थी। रबी की सीजन में विशेष अभियान अधीक्षण अभियंता ने बताया- रबी की सीजन में लोगो की ओर से अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर लाइट तंत्र से छेड़छाड़ कर लाइट छीजत बढ़ाने की निरन्तर शिकायतों के बाद दिसंबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत अब तक करीब 9 दर्जन अवैध ट्रांसफॉर्मर अलग-अलग उपखण्डों से जब्त कर सतर्कता जांच की कार्रवाई की गई। इसमें उपखण्ड भियाड़ में 2, गडरारोड़ में 6, फागलिया में 1 अवैध ट्रांसफॉर्मर को जब्त कर दोषियों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त अवैध लाइट तंत्र से छेड़छाड़ कर चोरी की सतर्कता जांच अलग से कर जुर्माना लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *