अजमेर के वैशाली नगर इलाके में पिछले दिनों राह चलते एक युवक से 23 लाख 39 हजार रुपए लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना और उसके साथी को पुलिस ने गुजरात के मोरबी से धर दबोचा। इनमें से चार आरोपियों के चेहरे ढके रखे गए हैं। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी हुई है और लूटे गए पैसों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम तिहारी, श्रीनगर, अजमेर निवासी सुरेन्द्र चौधरी (23) पुत्र जीवणराम, सूरज चौधरी (22) पुत्र रणजीत जाट, खुशीराम चौधरी (21) पुत्र नाथू जाट व दिलखुश मेघवंशी (20) पुत्र बाबूलाल और ग्राम दादिया, अरांई, अजमेर निवासी देशराज जाट (19) पुत्र हनुमान व खेड़ा गोपालपुरा, अरांई, अजमेर निवासी राजेश जाट (21) पुत्र के लक्ष्मण जाट शामिल हैं। इनमें सुरेंद्र, सूरज, देशराज और दिलखुश के चेहरे ढके रखे गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया, जहां राजेश जाट और खुशीराम चौधरी को जेल भेज दिया गया, जबकि बाकी चारों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों ने कबूला कि दो ने रेकी की थी, जबकि बाकी चार ने लूट को अंजाम दिया था। मामला – एक नजर 2 दिसंबर 2025 को वैशाली नगर के कुट्टी की टाल के पीछे चौरसियावास रोड पर रहने वाले कमल पुत्र तीर्थदास ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांधीगृह में अपना मकान बेचा था और पैसे देने के लिए वैशाली नगर के मालू गोदाम निवासी भरत ने उन्हें प्रेम प्रकाश आश्रम के पास बुलाया। घर लौटते वक्त बाइक सवार तीन-चार युवकों ने उन्हें रोका, मारपीट की और 23 लाख 39 हजार रुपए से भरी थैली छीन ली। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की। फरारी काटने गुजरात गए पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टर माइंड सुरेन्द्र चौधरी अपने साथियों के साथ मोरबी, गुजरात गया है। जहां इंडस्ट्रीयल एरिया में वह फरारी काट रहे हैं। ऐसे में पुलिस की एक टीम मोरबी पहुंच गई। जहां लगातार दिन-रात उनकी तलाश कर उन्हें दबोच लिया। जबकि कुछ गुर्गों को टीम ने अजमेर में आकर दबोच लिया। उनसे पुलिस अब लूट के रुपयों के संबंध में पूछताछ कर उनकी बरामदगी के प्रयास कर रही है।. मौज-मस्ती में पैसा खर्च पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित लूट व छीनाझपटी की वारदात से मिलने वाले रुपयों को अपने महंगे शौक व मौज-मस्ती में उड़ा देते हैं। है। वह नशा भी करते हैं। पुलिस को उनसे और भी वारदातें खुलने की उम्मीद आरोपित सुरेन्द्र चौधरी शातिर बदमाश उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ………….. पढें ये खबर भी… फैक्ट्री इंस्पेक्टर के ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू:RPSC ने 13 पदों पर निकाली थी वैकेंसी, 12 जनवरी लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती के लिए आज से आवेदन किए जा सकते हैं। लास्ट डेट 12 जनवरी है। पूरी खबर पढें


