कोटा में 8 घंटे तक बिजली कटेगी:मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में पावर सप्लाई बंद रहेगी, जानिए कौन-कौन से एरिया प्रभावित रहेंगे

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बटरफ्लाई ट्रैम्पोलिन पार्क, रोड नंबर 5, आटोमोबाइल जोन, गौतम इलेक्ट्रिकल वाली गली, सीएनजी पेट्रोल पंप के पास, कैलोरी ब्रेड, मूंदड़ा ट्रैक्टर्स के पास, निमोदिया स्टोन्स, एसएस आनंद के पास, प्रकाश इलेक्ट्रिक इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे तक: चंबल औद्योगिक क्षेत्र, मल्टीमेटल के सामने, सूर सागर 1, 2, 3, सुदर्शन शिल्प और स्वास्तिक ग्लास इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 8 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: ट्रैक्टर जोन, भामाशाह मंडी रोड, रेलवे ओवर ब्रिज, गोल्डी वाटर, आरएमआईडीसी रोड नं. 6, भामाशाह मंडी के पास, सुंदर फ्लोर मिल क्षेत्र के पास, जैन इलेक्ट्रोड के पास इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: स्वामी विवेकानंद नगर, चौधरी वेल्डिंग व आसपास 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *