दौसा जिले में सर्दी सीजन का पहला घना कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम; एक्सप्रेसवे-हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

पौष का महीना शुरू होने के बावजूद अब तक क्षेत्र में कोहरे की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई थी। लेकिन रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। यहां शनिवार देर रात हवा थमते ही हल्की धुंध घने कोहरे में बदल गई और सुबह होते-होते पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपट गया। विजिबिलि​टी बेहद कम होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड में और इजाफा होने तथा धुंध का अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहले देखें कोहरे के 2 फोटो बेहद कम रही दृश्यता यहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शहर समेत जिलेभर में घना कोहरा देखने को मिला। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक धुंध की चादर छाई रही। सीजन का पहला घना कोहरा छाने से हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और ड्राइवरों को लाइट जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाने पड़े। कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े वाहन भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
घने कोहरे ने सुबह-सुबह जनजीवन को प्रभावित किया। विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे यातायात पर सीधा असर पड़ा। लोगों ने बताया कि ठंड के साथ कोहरे की नमी मिलकर कंपकंपी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *