मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 रविवार को आयोजित की जा रही है। प्रदेशभर के 42 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी एग्जाम सेंटर बनाए है। प्रदेशभर में 111 एग्जाम सेंटर है। सभी सेंटर पपर 42 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। इंदौर में 17 हजार 72 अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम देने की व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 के संचालन का पूरा प्रभार संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े को सौंपा है और उन्हें परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश के चार शहरों में होगी एग्जाम 11.15 बजे से ही सेंटर में एंट्री मिलेगी
संयुक्त आयुक्त डीएस रणदा को सह प्रभारी परीक्षा अधिकारी और प्रो.डीके गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभ्यर्थियों को 11.15 बजे से ही सेंटर में एंट्री दी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को 11.45 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपना ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने हेतु निर्धारित स्याही का पेन, पानी की पारदर्शी बोतल की अनुमति रहेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सहलेखन लेने पर एक घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर में ये ले जाना रहेगा मना
एग्जाम सेंटर में पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री। मोबाइल फोन, पेनड्राइव, केलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंड फ्री, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते है प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही बालों को बांधने वाले क्लचर/ बक्कल, हाथ के बैड/हाथ में पहने जाने वाले मेटेलिक बैंड / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक धूप का चश्मा पर्स / वॉलेट, टोपी। चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।


