बांसवाड़ा जिले में SP सुधीर जोशी ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 सर्किल इंस्पेक्टर (CI) और 13 सब इंस्पेक्टर (SI) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को थानों की कमान सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, सीआई बुधाराम को सदर थाना से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कोतवाली से सीआई रूपसिंह को सदर थाना भेजा गया है। सीआई बाबूलाल को रिजर्व पुलिस लाइन से अपराध सहायक नियुक्त किया गया है। सीआई देवीलाल को पुलिस लाइन से राजतालाब थाना प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वे पहले से ही मौखिक आदेश के तहत राजतालाब थाने का कार्यभार संभाल रहे थे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे धनपत सिंह को सज्जनगढ़ थानाधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा – सीआई रमेशलाल को आंबापुरा, रमेश पत्रू को घाटोल, सूरजमल खराड़ी को पाटन, तेजसिंह को गढ़ी, उर्मिला कुमारी को महिला थाना और विनोद कुमार को अरथूना थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सीआई योगेंद्र कुमार को कलिंजरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है और सीआई अशोक कुमार को संचित निरीक्षक बनाया गया है। 13 एसआई के भी बदले थाने एसपी ने एक अन्य आदेश जारी कर 13 पुलिस उप निरीक्षकों के भी तबादले किए हैं।


