कोटा आया दुनिया का सबसे बड़ा जीवित पक्षी:जयपुर बायोलॉजिकल पार्क से अभेड़ा में शिफ्ट किए, चिंकारा भी लाए जाएंगे

कोटा के अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में आने वाले वन्यजीव प्रेमी अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पक्षी एमू का दीदार कर सकेंगे। बुधवार को जयपुर चिड़ियाघर से 4 एमू पक्षी कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किए गए हैं। इनमें एक मेल और तीन फीमेल हैं। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जीवित पक्षी डीएफओ वन्यजीव विभाग अनुराग भटनागर ने बताया सीजेडए ने जयपुर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से चार एमू लाने की परमिशन दी थी। जिसके के बाद एमू को जयपुर से कोटा लाया गया। एमू के आने से वन्यजीव प्रेमियों को ज्यादा वन्यजीव देखने को मिलेंगे। इसके बाद चिंकारा लाए जाएंगे। भटनागर ने बताया कि एमू नॉन फ्लाइंग बर्ड यानी उड़ने में अक्षम है। उसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं। उनके पंख छोटे होते हैं। एमू दूसरा सबसे बड़ा जीवित पक्षी है। ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला सबसे बड़ा पक्षी है। इसकी औसत ऊंचाई 5.7 फीट होती है। मेल का वजन 110 से 121पाउंड (50 से 55 किलो) होता है। फीमेल का वजन मेल एमू से करीब 5 किलो ज्यादा होता है। एमू तेज दौड़ने वाला पक्षी है। लंबे पैर उन्हें काफी दूर तक चलने या खतरा से बचाने में सक्षम होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *