जयपुर में दो कारों की टक्कर में एक की मौत:दोस्तों के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने आया था मृतक, हादसे में गई जान

जयपुर में देर रात बस्सी के पास दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिवार की ओर से बस्सी थाने में एक रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया है कि मृतक यूपी के कन्नोज से दोस्तों के खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए जा रहा था। रास्ते में उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। इससे दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। बस्सी थाना पुलिस को रिपोर्ट देने वाले उमर ने बताया- उनके चाचा मो.इरशाद (49) पुत्र बबलू खान निवासी कन्नौज यूपी अपने दोस्त अखिलेश, प्रताप, अजीत और संदीप पाल के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था। बस्सी चक पर मुख्य रोड पर अचानक से एक कार आ गई। कार के सामने आने पर दोनों कारों में टक्कर हो गई। इस दौरान इरशाद गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को 108 की सहायता से एसएमएस ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर के बताया कि इरशाद की मौत हो चुकी है्। बस्सी थाना पुलिस ने बताया- मृतक के परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दी गई जिस पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *