बुधवार को रही सीजन की सबसे ठंडी रात:प्रदेश का चौथा सबसे ठंड़ा जिला रहा जालोर, रात का तापमान गिरकर 2.9 डिग्री पर पहुंचा

शहर सहित जिलेभर में एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को रात का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा जिला रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। बता दें कि जालोर में करीब 27 दिसंबर के आसपास बादल व कोहरा छटने के साथ आमजन को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन 3 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट के साथ सर्दी के प्रकोप में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 8 जनवरी को रात का तापमान गिरावट के साथ 2.9 डिग्री व दिन के तापमान बढ़ोतरी होकर 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि दिन में हवा की गति थमने के साथ ही सर्दी से राहत मिली। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान जालोर-सांचौर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान में 3.8 डिग्री गिरावट के साथ 2.9 डिग्री व दिन के तापमान में 3.1 डिग्री बढ़ने के साथ ही आमजन ने गर्मी से राहत की साहस ली। वहीं मंगलवार को रात का तापमान 6.7 व दिन का तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस सीजन का सबसे कम तापमान जालोर-सांचौर में इस सीजन का सबसे कम तापमान बुधवार की रात 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री 16 दिसंबर को दर्ज किया गया था। जिसके बाद बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बढ़ोतरी के साथ 8 से 10 डिग्री रहा था। आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जालोर में आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। इस सीजन का सबसे कम तापमान बुधवार की रात को 2.9 दर्ज किया गया है। आज भी यह तापमान दर्ज होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में फिर हल्की बढ़ोतरी हो जायेगी, सर्दी का सितम जारी रहेगा।
इस तरह रहा पिछले 7 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *