2024 में अपराध:एक साल में हत्या व बलात्कार के मामले 14% बढ़े, लूट कम हुईं पर चोरी ज्यादा

साल 2024 अपराध की दृष्टि से पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हत्या व दुष्कर्म के मामले एक साल में 14 फीसदी तक बढ़ गए। साल 2023 में हत्या के 61, हत्या के प्रयास के 70 मामले दर्ज हुए थे, जाे कि 2024 में बढ़कर हत्या के 70 व हत्या के प्रयास के 78 मामले दर्ज हुए। पिछले साल की तुलना में दुष्कर्म की 28 वारदातें अधिक दर्ज की गई हैं। लूट की घटनाएं कुछ कम हुईं, लेकिन अपहरण के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई। लॉ एंड ऑर्डर काे लेकर स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। पिछले साल में हर तीन महीने में उपद्रव, पत्थरबाजी जैसी घटनाएं हुईं। साल के बड़े विवाद, जब छावनी बन गए इलाके लंबित केस निपटाने में मोतीनगर अव्वल : जिले में कुल दर्ज हाेने वाले अपराधों की संख्या में कमी आई है। साल 2022 में 12164, 2023 में 12602 तथा 2024 में 12148 अपराध दर्ज हुए हैं। वहीं 31 दिसंबर 2024 तक लंबित अपराधों के निकाल (निराकरण) में जिले का मोतीनगर थाना अव्व्ल रहा है। 90 फीसदी लंबित केसों का निराकरण हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *