दुकान के बाहर रखे सामान में शख्स ने लगाई आग:दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई; कार्रवाई की मांग, जांच जारी

कोतवाली थाना क्षेत्र के पाली रोड पर स्थित एक हार्डवेयर प्रतिष्ठान के बाहर रखे सामान में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना में प्रतिष्ठान मालिक को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पाली रोड स्थित बंसल भवन में “के बी एल हार्डवेयर” नाम से दुकान संचालित है। प्रतिष्ठान के बाहर पाइप, सक्शन और एमडीपीई सामग्री रखी हुई थी। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर इन सामानों में आग लगा दी। रात में मोबाइल पुलिस गश्त के दौरान आग की लपटें दिखाई दीं, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली कंपनी को सूचना दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुकान के बाहर आगजनी, जानबूझकर लगाने का शक पड़ोसियों के फोन और पुलिस वाहन के सायरन की आवाज से प्रतिष्ठान मालिक की नींद खुली। उन्हें करीब ढाई बजे सुबह घटना की जानकारी मिली। आगजनी की इस घटना में प्रतिष्ठान के बाहर रखी सामग्री के साथ-साथ बिजली की केबल भी जल गई, जिससे लगभग एक लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित सुमित बंसल ने कोतवाली थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि आग जानबूझकर लगाई गई प्रतीत होती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *