दीपका में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ:श्रमवीर स्टेडियम से निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कोरबा के दीपका स्थित प्रगति नगर के श्रमवीर स्टेडियम में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह 11 बजे स्टेडियम से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में कर्मा नाचा नृत्य दल और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। श्रीधाम वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज भी इसमें उपस्थित रहे। महिलाएं, युवतियां और अन्य भक्त बड़ी संख्या में शोभायात्रा का हिस्सा बने। शोभायात्रा के बाद श्रमवीर स्टेडियम में पहले दिन की श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा व्यास डॉ. श्यामसुंदर पाराशर महाराज ने भागवत महात्म्य और प्रारंभिक प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए उपस्थित थे। कथा के लिए बनाया गया है विशाल पंडाल इस आयोजन में दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पहले दिन की कथा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कथा के लिए एक विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकते हैं। आयोजन समिति ने यह भी कहा कि सभी के सहयोग से भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *