मध्य प्रदेश सरकार की पीएमश्री हेलीकॉप्टर योजना जबलपुर संभाग में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस योजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके तहत जबलपुर के आसपास के पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है, जिसे पर्यटकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फ्लाई ओला कंपनी के रीजनल मैनेजर सूर्या चौबे के अनुसार, पिछले एक महीने में 25 उड़ानों में लगभग 100 बुकिंग दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में प्रतिक्रिया थोड़ी धीमी थी, लेकिन क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को देखते हुए अब तक लगभग 85 यात्रियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। चौबे ने यह भी बताया कि फिलहाल प्राइवेट जेट की कोई बुकिंग नहीं हुई है। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में एक या दो प्राइवेट बुकिंग मिल सकती हैं। सुबह 10 बजे भरी जाती है उड़ान उड़ानें सोमवार और मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से बुक की जा सकती हैं। पर्यटकों की उपलब्धता के आधार पर सुबह 10 बजे उड़ान भरी जाती है। वर्तमान में, फ्लाई ओला के पास जबलपुर में एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है। प्राइवेट बुकिंग के लिए अलग से हेलीकॉप्टर या जेट की व्यवस्था की जाती है। योजना के तहत, जबलपुर से बांधवगढ़ और बांधवगढ़ से कान्हा के लिए सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। जबलपुर से बांधवगढ़ पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता है, जबकि बांधवगढ़ से कान्हा की यात्रा एक घंटा 15 मिनट में पूरी होती है। जबलपुर से बांधवगढ़ का किराया 5,000 रुपए किराए की बात करें तो, जबलपुर से बांधवगढ़ का किराया 5,000 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, बांधवगढ़ से मंडला तक का किराया 6,500 रुपए है। पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह हेलीकॉप्टर सेवा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगी और देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगी। ये खबर भी पढ़ें… MP में पीएम श्री धार्मिक-पर्यटन हेली सेवा शुरू मध्यप्रदेश में पीएम श्री धार्मिक हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा लॉन्च हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में स्टेट हैंगर पर इसकी शुरुआत की। इसके जरिए प्रदेश के धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर कम समय में पहुंचा जा सकेगा। हालांकि इस सेवा का न किराया तय हुआ, न ही शेड्यूल। आम लोग कब से सफर करेंगे, इस पर भी अभी फैसला नहीं हो सका है। पूरी खबर पढ़ें…


