टोंक में सर्दी से मिली राहत:मौसम साफ रहने से बढ़ा तापमान, गलन का असर भी हुआ कम

टोंक जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार तीसरे दिन भी गुरुवार को मौसम साफ रहा। इसके चलते अब रात और दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि इससे 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था।
इसी तरह बुधवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आज यह 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस होने के आसार है। आज मौसम में गलन और शीतलहर का असर भी बुधवार के मुकाबले कम रहा है। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। लोग धूप के लिए छतों और खुले में देखे जा रहे हैं । सर्दी का असर कम होने से स्कूलों में भी अब कलेक्टर की ओर से भी कक्षा 1 से आठवीं तक के सरकारी और निजी सरकारी स्कूल के बच्चों को दिए अवकाश को आगे नहीं बढ़ाया गया है। आज बच्चे पढ़ने गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *