आहोर में 4 दिवसीय हरियाली प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के 8वें संस्करण का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को फाइनल मुकाबला हरजी बनाम हरियाली के बीच हुआ जिसमें हरियाली की टीम ने 2 विकेट से फाइनल जीत विजेता घोषित हुई। उदयभान सिंह शेखावत ने बताया कि आहोर के हरियाली गांव में आयोजित 4 दिवसीय हरियाली प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया था। बुधवार को फाइनल मैच में हरजी बनाम हरियाली के बीच लेखा गया। इसमें हरजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रोमांचक मैच में हरियाली ने 2 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राफी अपने नाम की। जिसके बाद किक्रेट प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। सरपंच बलाराम देवासी ने कहा कि हारने वाली फिर निराश होकर नहीं बैठे, फिर तैयारी करने को दूसरी बार जमकर खेलें। सफलता आपके हाथों में होगी। इस दौरान अमृत देवासी, सुरेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी, कमलेश बागरेचा, करण सिंह, प्रभुराम वेदाना, श्रवण सिंह मोरू, गजेन्द्र सिंह, दीपक गर्ग व प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता , सुरेश, पप्पू, नारायण मीणा, रमेश मीणा, गणेश मीणा व पूवर्ति गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


