अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) के बैनर तले आगामी 15 जनवरी, बुधवार को जयपुर में होने वाले ‘नागरिक अभिनंदन एवं प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह’ के पोस्टर का विमोचन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया। प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल चंदेल ने बताया कि उक्त समारोह में केंद्र और राज्य सरकारों में नियुक्त समाज के मंत्रियों का नागरिक अभिनंदन और प्रदेश की नव मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि मदन दिलावर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री रहेंगे। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश नाराणीया, ओमप्रकाश नेगी, शंकरजी निमावत, सोनु परिडवाल, सुल्तान नावरीया, ओमप्रकाश ममाना आदि उपस्थित रहे।


