पाली में मां ने करवाया बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज:बोली- अलमारी से लाखों रुपए के गहने और केश चोरी कर ले गई

पाली में एक मां ने अपनी ही बेटी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। है। जिसमें घर से लाखों रुपए के गहने और रुपए चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। सुमेरपुर के कृषि उपज मण्डी के पीछे, वृन्दावन कॉलोनी, में रहने वाली 44 साल की रिंकूदेवी पत्नी प्रकाश कुमार ने कोर्ट के जरिए अपने ही सगी बेटी पोमावा (सुमेरपुर) निवासी खुशबू पत्नी महेंद्र कुमार के खिलाफ कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है।
जिसमें बताया कि उनकी बेटी खुशबू की शादी एक जनवरी 2024 को सिरोही निवासी महेन्द्र कुमार से सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। 24 अगस्त 2024 को उनकी बेटी घर पर आई थी। वह स्रान कर रही थी। तब पीछे से खुशबू ने अलमारी का लॉक खोल उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गई। रिपोर्ट में बताया कि जिस वह बाथरूम से बाहर आई तो अलमारी खुली पड़ी थी। छोटी बेटी नेहा ने बताया कि बड़ी दीदी आई थी। जिसे बाइक पर एक युवक के साथ जाते हुए देखा है। रिपोर्ट में बताया कि बेटी को कॉल किया तो फोन बंद मिला। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर उसकी ही बेटी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *