जबलपुर में किसान पर तेंदुए ने किया हमला:गांव में डर का माहौल; तेंदुए को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जबलपुर के मुरई गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान सुखरत गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुखरत सुबह खेत में सिंचाई की पाइपलाइन बदलने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। किसान ने बचने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। सुखरत की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना देरी किए घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ये खबर भी पढ़े… जबलपुर के गांवों में 30 से ज्यादा तेंदुओं का मूवमेंट जबलपुर के इंद्राना गांव में बीते दो सप्ताह से तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। गांव के आसपास तीन से चार तेंदुओं का झुंड अक्सर देखा जा रहा है, जिसके कारण लोग डर के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों के भीतर चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़े…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *