बुरहानपुर में दो प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे:तीसरे दिन भी जारी: रात तक पूरा होने की संभावना; कई दुकानें बंद

बुरहानपुर में शुक्रवार शाम से दो प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे की कार्रवाई चल रही है। यह सर्वे इंदौर से आई टीम की ओर से किया जा रहा है और रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। टीम स्टाक, बिल, बिक्री और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। जीएसटी अफसरों के अनुसार, रात तक कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सर्वे में क्या पाया गया। इंदौर की टीम शहर के दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया था। इनमें कमल चौक क्षेत्र स्थित गोविंद दास सराफ ज्वेलर्स प्रायवेट लिमिटेड और लालबाग रोड पर हजरत गोटिया पीर दरगाह के पास स्थित बादशाह स्टील्स हार्डवेयर शामिल हैं। तीन दिनों से लगातार सर्वे जारी दोनों ही प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार शाम 4:30 बजे से लगातार सर्वे चल रहा है। सोना-चांदी के प्रतिष्ठित व्यवसायी गोविंद दास सराफ और हार्डवेयर व्यवसायी बादशाह स्टील्स पर यह कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों के अनुसार रविवार को भी सर्वे जारी रहेगा और देर रात तक पूरा होने की संभावना है। व्यापारियों में भय, दुकानें बंद सर्वे की जानकारी सामने आने के बाद शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली थीं। जीएसटी अफसरों के अनुसार कल तक वास्तविक स्थिति का खुलासा हो पाएगा और यह पता चलेगा कि सर्वे में क्या पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *