भाजपा सरकार के 2 साल, कांग्रेस का प्रहार:जिलाध्यक्ष बोले- आम जनता के लिए निराशाजनक, न रोजगार न किसान को राहत

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। धार कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि यह दो साल आम जनता के लिए निराशाजनक रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्वतंत्र जोशी ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को बेरोजगार रखना ही सरकार की उपलब्धि है, तो प्रदेश की जनता सब देख रही है। किसानों की समस्याएं और भावांतर योजना पर सवाल जोशी ने कहा कि किसान आज भी खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने भावांतर योजना को किसानों के साथ ‘खुला छलावा’ बताया और दावा किया कि इसका वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी उपज लेकर मंडियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उचित दाम मिल रहे हैं और न ही समय पर भुगतान हो पा रहा है। भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के आरोप कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। स्वतंत्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और समय आने पर लोगों को जवाब मिलेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *