रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान के तहत एक महारैली का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ता महारैली में शामिल हुए।दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 70 साल काम किया है। अगर उस लोकतंत्र में वोट चोरी किया जा रहा है तो उसको बचाने और उसकी रक्षा भी आज कांग्रेस पार्टी कर रही है। आज देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शामिल हुए।


