यात्री की पिटाई करने वाला कंडक्टर निलंबित:चलती बस में यात्री को थप्पड़ और घूसों से पीटा था, वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्रवाई

भरतपुर लोहागढ़ डिपो की बस के अंदर कंडक्टर द्बारा एक यात्री से मारपीट के बाद कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कंडक्टर नरेंद्र फौजदार का मुख्यालय झुंझुनू में रहेगा। कंडक्टर का वीडियो सामने आया था जिसमें उसने एक यात्री को बुरी तरह पीटा था। यात्री की पिटाई करने वाला कंडक्टर निलंबित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक डॉ. ज्योति चौहान ने यह आदेश जारी किए हैं। जिसमें बताया गया है कि नरेंद्र फौजदार परिचालक लोहागढ़ आगार के खिलाफ अनुशाशनात्मक कार्रवाई करना जरुरी है। इसलिए नरेंद्र फौजदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन काल में इनका मुख्यावास झुंझुनू रहेगा। कल सामने आया था वीडियो कल एक वीडियो सामने आया था जिसमें लोहागढ़ डिपो के कंडक्टर नरेंद्र फौजदार एक यात्री की पिटाई कर रहे थे। यह वीडियो आगरा दिल्ली हाईवे पर बनाया गया है। यात्री भरतपुर से मथुरा जाने के लिए लोहागढ़ बस में रवाना हुआ था। उसने मथुरा जाने के लिए कंडक्टर से टिकट ख़रीदा और उसे 5 सौ रुपये दिए। मथुरा का टिकट 64 रुपये का था। पैसे खुले नहीं होने कारण कंडक्टर ने टिकट के पीछे बकाया पैसे लिख दिए। बस चलती रही कंडक्टर यात्री को पीटता रहा मथुरा का नहरौली पुल आते ही यात्री ने कंडक्टर नरेंद्र फौजदार से पैसे मांगे। जिस पर कंडक्टर ने यात्री से कहा कि उसके पास अभी खुले पैसे नहीं हैं। इस पर दोनों की कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे। दोनों में झगड़ा होते देख ड्राइवर ने बस के ब्रेक लगाए। इससे यात्री बस के केबिन का कांच तोड़ते हुए इंजन के ऊपर जाकर गिरा। उसके बाद कंडक्टर यात्री को बेहरमी से पीटता रहा और ड्राइवर बस को दौड़ाता रहा। बस में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *