झगड़ा सुलझाने गई बहू की जेठ ने की हत्या:सीने पर दराती मारी, पति-ससुर के सामने दम तोड़ा, आरोपी फरार

खंडवा में एक महिला को उसी के जेठ ने मौत के घाट उतार दिया। जेठ ने आपसी विवाद के दौरान बहू के सीने पर दराती फेंककर मार दी। महिला ने उसी समय पति और ससुर के सामने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार देर रात 11 बजे की है, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह शव बरामद कर मूंदी अस्पताल लाया गया। जहां दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम हुआ। मूंदी टीआई राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक, महिला की दराती मारकर हत्या की गई है। आरोपी जेठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मामला ग्राम चिराखान का है, मीराबाई पति राहुल (26) की हत्या उसके जेठ महेश (32) ने की। ससुर शोभाराम ने बताया कि भाई-भाई का झगड़ा हो रहा था, इसी बीच बहू छुड़ाने आ थी। तब ही गुस्से में बड़े बेटे महेश ने उस पर दराती से हमला कर दिया। मैं और दोनों बेटे आसपास ही अलग-अलग टपरी में रहते हैं। बुधवार की रात दोनों बेटों में कहासुनी हो गई थी। इधर, मृतका मीराबाई की एक 3 साल है। जो अब बिन मां के हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *