ग्वालियर की गोवर्धन कॉलोनी में शनिवार-रविवार की रात जमीन विवाद की रंजिश पर गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल है। स्थानीय एडवोकेट अनिल और मनोज भदौरिया के घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने फायरिंग की है। जिसके बाद जवाब में दूसरे पक्ष से भी पथराव किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि शनिवार-रविवार के दरमियानी रात मयंक तोमर, अभिषेक और गुल्लू व कुछ बदमाशों ने उनके घर पहुंचकर गालियां देते हुए गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर एडवोकेट के पद से भी कई लोग बाहर निकल आए और पथराव करते हुए हमलावरों को खदेड़ा। इसके बाद अहमदाबाद वापस गले के कॉर्नर से खड़े होकर पथराव भी करते रहे और गोलियां भी चलाते रहे। करीब 20 मिनट तक गोवर्धन कॉलोनी में हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना में कोई भी घायल नहीं है। CCTV कैमरे में कैद हुई घटना गोवर्धन कॉलोनी में देर रात हुई गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा का कहना है रात को पथराव और फायरिंग की सूचना मिली। किसी को चोट नहीं आई। हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ेंगे।


