इंदौर पुलिस का चाइनीज मांझे पर सख्त अभियान:दो गोदाम और एक दुकान को किया सील; जनता से भी की जागरूकता की अपील

इंदौर में चाइनीज और प्रतिबंधित मांझे को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीती रात 13 नंवबर को एमजी रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। दो दुकानों और एक गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही जनता से अपील की गई कि अगर कहीं भी चाइनीज या प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या स्टोरेज की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एमजी रोड पुलिस पिछले कई दिनों से इलाके में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर अभियान चला रही है। शनिवार रात को आठ दुकानों की जांच की गई और दो दुकानों तथा एक गोदाम पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। पुलिस ने बताया कि चाइनीज मांझा न केवल निर्दोष पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है। साथ ही, जनता से यह अपील भी की गई कि यदि उन्हें कहीं भी चाइनीज मांझा बेच रहा हो, स्टोर करके रखा हो या कोई इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे। ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग स्थानीय पुलिस या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दें सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *