झुंझुनूं गैंगवार के बाद सीकर पुलिस की रेड:कटेवा की सुपारी देने वाले श्रवण भादवासी और उसके साथी के घरों की तलाशी ली

शुक्रवार को झुंझुनूं में हुई गैंगवार के बाद आज सीकर में पुलिस रेड कर रही है। पुलिस रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग से जुड़े लोगों के घरों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने श्रवण भादवासी के घर पर दबिश दी। उसके परिजनों से भी पूछताछ की। सीकर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल, सीओ सिटी संदीप, इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़,राजेश बुडानिया,बुद्धि प्रसाद, इंद्रराज मरोड़िया के साथ उनके पुलिस थानों की टीम और QRT टीम के जवान रेड कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों गैंग की कई गाड़ियां और डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस दोनों ही गैंग के परिवारों पर भी पूरी नजर रख रही है। वहीं गैंगवार के बाद दोनों ही गैंग से जुड़े लोगों ने अपने ठिकाने छोड़ दिए हैं। ज्यादातर लोग फरार हो गए हैं, जिनके मोबाइल भी स्विच ऑफ है। हालांकि पुलिस उनके पीछे लगी हुई है। श्रवण के अलावा सीकर के कई लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आ रही है। वह लोग भी फोन स्विच ऑफ करके फरार हो चुके हैं। बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर रविंद्र कटेवा और श्रवण के बीच रंजिश थी। रविंद्र को मारने के लिए श्रवण ने पिंटू,कृष्णकांत, राजेंद्र और नंदू फौजी को सुपारी दी थी। इसके बाद 12 दिसंबर को पिस्टल लेकर चारों बदमाश रविंद्र को मारने के लिए उसके घर गए लेकिन वह बच गया और सुनील को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को बदमाश कृष्णकांत की लाश पड़ी मिली थी। यह खबरें भी पढ़ें : गैंगवार में बची गैंगस्टर की जान, ऑनलाइन ठगी का रहा मास्टरमाइंड: रिश्तेदारों-दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करता था पैसे, फिर खरीदता था जमीन राजस्थान के झुंझुनूं में हुई गैंगवार गैंगस्टर रविंद्र कटेवा को मारने के लिए की गई थी। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। रविंद्र कटेवा शेखावाटी में जमीनों पर जबरन कब्जा, मारपीट, जानलेवा हमला जैसी वारदातों से जुड़ा हुआ है।(पूरी खबर पढ़ें) करोड़ों की जमीन के कारण हुई गैंगवार और 2 मौत:झुंझुनूं में भागते गैंगस्टर की हत्या हुई या उसने खुद को गोली मारी? जानें- क्या है विवाद झुंझुनूं में हुई गैंगवार को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी जड़ करोड़ों रुपए की जमीन का विवाद है। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई कारण नहीं बताया है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *