बांसवाड़ा में 542 दिव्यांगों को बांटे 70 लाख के उपकरण:शहर के कुशलबाग मैदान में हुआ कार्यक्रम, सांसद बोले- आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सरल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान किए गए। ​कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लाभार्थियों को अपने हाथों से सहायक उपकरणों का वितरण किया। ​इस विशेष शिविर के तहत कुल 542 दिव्यांग लाभार्थियों को 864 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनकी कुल लागत लगभग 70 लाख रुपए रही। वितरित किए गए उपकरणों में व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड्स), बैसाखी सहित कई अन्य आवश्यक उपकरण शामिल थे, जो दिव्यांगजनों की दैनिक दिनचर्या को आसान बनाएंगे। ​सांसद राजकुमार रोत ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना है। एडिप योजना अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि यह वितरण शिविर पात्र दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था, ताकि उन्हें सीधे और उनकी आवश्यकता के अनुसार लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *