बूंदी में स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान चलाया:कुम्भा स्टेडियम, विश्वकर्मा मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

बूंदी में राज्य सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत जिला परिषद और नगर परिषद ने मिलकर कुम्भा स्टेडियम और छतरपुरा रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्टेडियम और मंदिर परिसर से कचरा साफ किया। सफाई कार्य के बाद सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। जिला परिषद और नगर परिषद की टीम ने सबसे पहले कुम्भा स्टेडियम में फैले कचरे और सिंगल यूज प्लास्टिक को साफ किया। इसके पश्चात टीम विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहाँ मंदिर परिसर के अंदर और बाहर व्यापक सफाई की गई। मंदिर से निकलने वाले फूल-मालाओं और अन्य कचरे का मौके पर ही उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन जिला परिषद के डीपीसी निजामुद्दीन ने बताया कि यह स्वच्छता मुहिम केवल शहर तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चलाई गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ‘बेहतरीन बूंदी अभियान’ में हर घर और हर गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान गंदे पानी के निस्तारण के लिए सोक पिट, लीच पिट और मैजिक पिट बनाने के कार्यों का शुभारंभ किया गया। सूखे और गीले कचरे के प्रबंधन हेतु नाडेप और वर्मी कंपोस्ट पिट का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही, पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) का निस्तारण कर गांवों को स्वच्छ बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *